महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र तरबगंज के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दिन में करीब एक बजे वह अपने बच्चों को लाने स्कूल जा रही थी। तभी एक युवक ने उसे रास्ते में रोक कर झाड़ी की तरफ खींचकर ले गया और छेड़खानी करने लगा। महिला के हल्ला गुहार पर गांव के लोग दौड़े जिस पर युवक जान से मार डालने की धमकी देता हुआ भाग खड़ा हुआ।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ग्राम कौंचिहा निवासी वीरेन्द्र के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।