चोरी की मोटरसाईकिल सहित बाइक चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के आदेश का अक्षरसः अनुपालन करते हुये थाना कोतवाली नगर उपनिरीक्षक पिन्टू कुमार यादव मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी अभियुक्त ग्राम पयागपुर पोस्ट नौबस्ता निवासी चित्रांश श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अभियुक्त ने गत 28 अगस्त को जिला अस्पताल गोण्डा से उक्त मोटरसाईकिल चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में दुल्हापुर गजाधर थाना इटियाथोक निवासी भोलानाथ पाण्डेय पुत्र रामसूरत पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-767/23, धारा 379,411 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया है।