तुलसी जन्मस्थली से हुआ छात्र पंचायत का आगाज,विश्वविद्यालय का निर्माण गोण्डा में ही हो

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर क्षेत्र के ग्राम राजापुर तुलसी जन्मभूमि समेत सूकरखेत के विभिन्न जगहों पर विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर छात्रों ने चौपाल लगाकर पंचायत किया। दरअसल, गोण्डा जिला के ग्राम डोमा कल्पी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय स्थापना के बाद सियासी अटकलें आने लगी। जिसके बाद युवाओं ने विश्वविद्यालय स्थापना मांग को लेकर मुहिम तेज कर दी है। परसपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत राजापुर, भौरीगंज, पसका, दुरौनी, हरदिहा, मरचौर, सकरौर, तिवारी बाजार आदि स्थानों पर चौपाल लगाकर विश्वविद्यालय स्थापना की माँग की गई। और इसको लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र लिखा गया।
 इस अवसर पर चौपाल को संबोधित करते हुए छात्र पंचायत संयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि इस आंदोलन मे गांव के सभी लोगो को मिलकर जन आन्दोलन में शामिल होकर आगे आना होगा। संयोजक आदर्श तिवारी आजाद ने बताया कि रविवार को विभिन्न ग्राम सभाओं मे चौपाल लगाकर परसपुर ब्लॉक में अभी तक 5370 छात्रों व अभिभावकों के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। यह अभियान 16 अक्टूबर तक गोण्डा जिला के सभी ब्लाकों में होगा। 
इस अवसर पर प्रदीप पांडेय प्रबंधक महावीर पब्लिक स्कूल, पुरुषोत्तम ओझा, अनिल, राजन सिंह, मुकेश सोनी, पवन सिंह, सौरभ सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा आदि ग्रामीण शामिल रहे हैं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस