सड़क दुर्घटना के दौरान साइकिल सवार अधेड़ की मौत


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र तरबगंज के ग्रामसभा चिवरहा निवासी एक अधेड़ की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई।मृतक के बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक के पुत्र रंजीत ने दर्ज रिपोर्ट मे बताया कि उसके पिता घिर्राऊ (55) बुधवार दोपहर बाद खेत से साइकिल पर सवार होकर घर आ रहे थे।तभी बंधा सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी व उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई है।
  इस बावत प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है व अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सम्बन्धित प्रकरण मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस