मेला देखने गए दो युवकों पर चाकू से हमला,एक की मौत,दूसरा घायल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
कोतवाल देहात घटनास्थल पर पहुंचे, जांच पड़ताल शुरू
गोण्डा।। कोतवाली देहात क्षेत्र के फिरोजपुर ग्राम पंचायत में चेहल्लुम मेला देखने गए दो युवकों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद मेले में हड़कंप मच गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वही दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरहंसा के शाकिब व तस्लीम दोनों सोमवार शाम को फिरोजपुर ग्राम पंचायत में चेहल्लुम मेला देखने गए थे। मेले में मौजूद कुछ लोगों ने शाकिब पुत्र सलामत और विशुनागा टेपरा निवासी तस्लीम पुत्र अलीम के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के अस्पताल लाया गया।जँहा पर डॉक्टर दीपक कुमार सिंह ने शाकिब को मृत घोषित कर दिया। वही तस्लीम का उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक शाकिब मुंबई में रहकर बेकरी का काम करता है। जो 15 दिन पूर्व घर आया था, वहीं तस्लीम एक प्राइवेट स्कूल की गाड़ी चलाकर रोजी रोटी चलाता था।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गयी। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।