राज्य स्तरीय खेल ट्रॉयल में गोण्डा की बेटियों ने जीत दर्ज कर बढ़ाया विद्यालय समेत जिले का मान
बैडमिंटन में तृतीय स्थान पर रही सिमरन एवं निशा,वहीं चोट खाने के बाद भी कबड्डी फाइनल में पहुंची कोमल.....
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। राज्य स्तरीय खेल ट्रॉयल के लिये कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन एवं जिला व्यायाम शिक्षिका के नेतृत्व में बालिका वर्ग की खिलाड़ी की टीम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व डीसी मैडम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी खिलाड़ी बस से गुरुनानक स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के लिए रवाना हुये।
जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल ट्रॉयल में लखनऊ स्थित गुरूनानक स्पोर्ट्स कॉलेज में देवीपाटन मण्डल जनपद गोण्डा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दो छात्रा सिमरन एवं निशा ने बैडमिंटन डबल में तृतीय स्थान तथा कोमल कबड्डी में फाइनल तक खेलती हुई चोटिल हो गयी। उसके हाथों में चोट लग जाने के कारण आगे नही खेल सकी।फिरभी कोमल का चयन कैम्प के लिये हो गया है।
उन्होंने कहा कि गोण्डा की बेटियों ने खेल में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुये विद्यालय समेत जनपद के नाम रौशन किया है।