सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत, बाइक सवार दो लोग घायल,

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

 परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र के ग्राम पसका की रहने वाली दो वर्षीय काव्या पाण्डेय नामक बेटी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पसका के रहने वाले प्रदीप पाण्डेय ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा लिखवाया है। आरोप है कि उसके भाई कुलदीप पाण्डेय की पत्नी दिव्या पाण्डेय और उनकी पुत्री काव्या को दवा कराकर चंदापुर किटोली निवासी अमरजीत परसपुर अस्पताल से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी अहिरन पुरवा दुरौनी के समीप दोपहर में अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार दिव्या पाण्डेय व अमरजीत सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। दो वर्षीय काव्या ने मौके पर दम तोड़ दिया।
       इस बाबत परसपुर के थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच उप निरीक्षक किशोर पासवान को सौंपी गई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस