गणेश पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारा सम्पन्न,हजारों भक्तों ने छका भण्डारे का प्रसाद
रिपोर्ट आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। कस्बा स्थित कौशल वाटिका में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भगवान के भक्तों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।शाम चार बजे से ही भक्तिमय के रस में सराबोर लंगर प्रसाद का शुभारंभ पं0 उदयभान मिश्रा के मुखारविंद से मुख्य यजमान दयाशंकर कौशल द्वारा पूजन अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान दयाशंकर कौशल ने बताया कि भगवान गणेश की असीम कृपा व उनकी प्रेरणा से सर्वप्रथम बाल भण्डारे में नन्हे मुन्ने बच्चों को भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया।तदुपरांत सार्वजनिक भण्डारे का शुभारंभ किया गया।जोकि देर रात्रि तक निरन्तर चलता रहा।उक्त भण्डारे में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं व बच्चो की भी भागीदारी रही।
बताते चलें कि नगर स्थित शंकर मन्दिर धर्मशाला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित गणेश पूजन महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसका विसर्जन सोमवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण दर्शन के पश्चात भौरीगंज स्थित सरयू नदी में किया गया।बुधवार को भगवान गणेश पूजन के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के विशेष सहयोगी सिद्धान्त शुक्ला अंशू,दयाशंकर कौशल,सीनू रस्तोगी,श्रवण कुमार सोनी,अवधेश कौशल,लल्लन कौशल निरन्तर मुस्तैद रहे।