आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला बृद्ध का शव

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र छपिया के मेहावर पोखर गांव में एक वृद्ध का शव घर से कुछ दूर स्थिति बाग में आम के पेड़ पर गमछे से लटकता हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक छपिया थाना क्षेत्र के मेहावर पोखर तिरूखा गांव निवासी 65 वर्षीय इंदल मंगलवार की सुबह अपने घर से निकले थे। गांव से विद्यालय जा रहे बच्चों ने उनका शव गांव के निकट बाग में आम के पेड़ पर लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना बच्चो द्वारा घर व गांव वालों को दी गयी। मृतक के पुत्र सनीदेओल ने की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक के चार बेटे बजरंगी,सनीदेओल,बॉबीदेओल,शक्तिदेओल व सात वर्ष की बेटी अंतिमा,11 वर्षीय सतना और पत्नी फुलवा का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार वह अक्सर बीमार रहता था। कभी कभी उसे मानसिक परेशानी भी हो जाती थी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस