गोण्डा मांगे विश्वविद्यालय की मांग को लेकर पदयात्रा कर सौपा ज्ञापन
एडीओ आईएसबी को ज्ञापन सौंपते विश्वविद्यालय संघर्ष पदयात्रा के कार्यकर्तागण
कलश लेकर पदयात्रा में शामिल हजारों की संख्या मे भीड़
कलश लेकर पदयात्रा में शामिल हजारों की संख्या मे भीड़
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकासखण्ड परसपुर के डोमाकल्पी से कलश में मिट्टी लेकर विश्वविद्यालय संघर्ष पदयात्रा के प्रमोद मिश्रा की अध्यक्षता में परसपुर ब्लॉक मुख्यालय तक विशाल जनसमूह के साथ मंगलवार को पदयात्रा निकाली गयी।
विश्विद्यालय संघर्ष पदयात्रा में दिव्यांग भी रहे शामिल
जिसमे भारी संख्या में क्षेत्रीय जनसमूह के साथ जिले के अन्य क्षेत्र के हिन्दू मुस्लिम सिख सभी समुदायों के साथ बालक,बूढ़े,दिव्यांग लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त पदयात्रा परसपुर डोमकल्पी के सरकारी कृषि फॉर्म से प्रारंभ होकर पं0 दीनदयाल अम्बिका प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज सालपुर,इंडिया इंडियन इंटर कॉलेज मिझौरा व प्राथमिक विद्यालय सालपुर धौतल के विद्यार्थियों ने चुटकी भर मिट्टी कलश में डालकर इस पदयात्रा में अपनी सहभागिता पेश की।
यात्रा परसपुर - बालपुर मार्ग से होते हुए कठौवापुल,सेमरी मोड़,तिकुलहनपुरवा,त्यौरासी बख्खापुरवा,मिझौरा,बनवारिया होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुची। जहाँ पर ब्लॉक मुख्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा के दौरान विकास खण्ड परसपुर के एडीओ आईएसबी को ज्ञापन व कलश सौपकर विश्विद्यालय को जनपद के बच्चों को उच्च शिक्षा की प्राप्ति को लेकर परसपुर डोमाकल्पी में चिन्हित व आवंटित की गई भूमि पर बनाये जाने की मांग किया।
इस दौरान दिग्विजय सिंह,विपिन सिंह,डॉ0 अरुण सिंह,अरविंद पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह,जितेंद्र तिवारी,सत्येन्द्र सिंह,सरदार बलजीत सिंह,टुनटुन तिवारी,अजय सिंह पप्पू,मो0 सऊद खान,अमरेंद्र सिंह,अखण्ड प्रताप सिंह सहित तमाम क्षेत्रीयजन व विद्यालय के बच्चों की भागीदारी रही है।