दो बाइकों की भिड़ंत में दो जख्मी,एक की हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर

        घायल मनोज कुमार गोस्वामी
     बाइक भिड़ंत के पश्चात उमड़ी भीड़

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। परसपुर मेन चौराहे पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर से बाइकसवार दो युवक जख्मी हो गये।स्थानीयजनो व पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया।
       गौरतलब हो कि रविवार की रात परसपुर क्षेत्र के ग्राम चरहुँआ गोसाईं पुरवा निवासी मनोज गोस्वामी (40) सब्जी खरीदने बाजार आये थे। कि तभी मेन चौराहे पर नौशहरा परसपुर निवासी वीरेन्द्र पाण्डेय की बाइक से टकराकर गिर गये। जिससे दोनों चोटिल हो गये।इस बावत मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने दोनों चोटिलों को सीएचसी परसपुर पहुंचाया। 
        चोटिल मनोज गोस्वामी जिला अस्पताल रेफर

जहाँ पर चिकित्सक ने मनोज कुमार गोस्वामी की हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुये प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं वीरेंद्र पाण्डेय का इलाज कर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस