सास की तेरहवीं,बहु की सर्पदंश से मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम चरहूँआ निवासी रचना गुप्ता पत्नी बसंत लाल  की सर्पदंश से मृत्यु हो गयी।
     प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी कुछ दिन पहले मृतका की सास का देहांत हो गया था।मृतका सास की तेरहवीं की रात्रि में तकरीबन साढ़े नौ बजे अपने घर में बिस्तर उठाने गई थी जहाँ पर उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया।आनन फानन में परिजन प्राथमिक उपचार के लिये माँ कोटेश्वरी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहाँ प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रचना ने दम तोड़ दिया।परिजनों ने बताया कि इसकी सूचना लेखपाल को सूचना देते हुये पोस्टमार्टम कराने  इंकार कर दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस