गौहत्या कर अवशेष खेत मे फेंका, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम मरचौर अकबरअली पुरवा निवासी इंसान अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत रविवार की शाम वह अपनी गाय को अपने मड़हे में बांधकर घर आ गया। सुबह जब वापस मड़हे पर पहुंचा तो गाय को न पाकर उसे खोजने लगा। जिस पर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि गांव का करीब ही एक मक्के के खेत मे एक गाय का कटा हुआ सिर व अवशेष पड़ा है।जहाँ पहुंचकर पीड़ित ने उक्त सिर को देखकर अपनी गाय की पहचान किया।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम की विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जाँच की जा रही है। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गौवंश के मिले अवशेष का परीक्षण भी कराया गया है।