भारत रत्न शिक्षाविद डॉ0 राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिवस पर बच्चों व शिक्षकों ने केक काटकर किया याद

डॉ0 राधाकृष्णन सर्वपल्ली के चित्र पर पुष्प अर्पित छात्र व शिक्षक

रिपोर्ट:- आरके मिश्रा

गोण्डा।।  शिक्षा क्षेत्र परसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में विद्यालय के छात्रों द्वारा भारत रत्न शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी के साथ छात्र छात्राओं ने केक काटकर बड़े धूमधाम से डॉ0 राधाकृष्णन सर्वपल्ली का जन्मदिवस मनाया। बच्चों ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश कहा कि शिक्षक जिंदगी की एक ऐसी सीढ़ी है जिसके सहारे लोग आईएएस पीसीएस जैसी तमाम डिग्रियाँ हाशिल कर अपना व परिवार का न्द्याआम रौशन करते है।
             विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राएं

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बच्चों के प्रेम और स्नेह की बहुत प्रशंसा करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर ढेरों शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही साथ शिक्षा ग्रहण करके अपने जीवन को सार्थक बनाते हुये देश मे गौरव हाशिल कर परिजनों व शिक्षकों का नाम रौशन करने की अपील किया। बच्चों ने अपने शिक्षक को चॉकलेट और पेन उपहार स्वरूप में भेंट किया। 

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस