विद्युत तार चोरी के मामले में चार लोंगों पर मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। नगर कोतवाली अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी रोहितास वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चोरी करने वाले व्यक्ति बिजली विभाग की ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्य करते हैं।प्राप्त जानकारी बीके मुताबिक चंद्रपुर के समीप संचालित श्याम कुमारी इंटर कॉलेज की दुकान के सामने दो बंडल बिजली का तार पड़ा था। जिसे आरोपीगण वाहन पर लोड कर रहे थे। जिसकी आवाज सुनकर शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचकर चोरी कर रहे अजय द्विवेदी को पकड़ लिया। शेष अन्य सभी लोग भागने में सफल हो गए।
        इस बावत कोतवाल ने बताया की शिकायतकर्ता की तहरीर पर चार लोंगों के विरुद्ध चोरी करने व माल बरामदगी को लेकर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस