विद्युत पोल से टकराई कार हुई क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे सवार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तरबगंज हाइवे मार्ग पर लौवा वीरपुर के समीप छुट्टा मवेशी को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। सीतापुर निवासी सत्यदेव सिंह रात करीब 12 बजे जलालपुर अपने रिस्तेदारी में जा रहे थे।लौवा वीरपुर स्थित फुलवारी के पास पहुंचे कि एक छुट्टा मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने में कार सड़क पटरी के किनारे लगे 33 केवी के विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, विद्युत पोल भी टूट गया और केबल जलने लगा। गनीमत रही की कार पर दो बच्चो सहित सवार पांच लोग सही सलामत बच गए।सुबह टिकरी फीडर के अवर अभियंता मुकेश अस्थाना ने टीम के साथ पहुंचकर टूटे पोल को हटाकर नया पोल लगवाया।