शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ चहल्लुम का जुलूस,पुलिस फोर्स की रही मुस्तैदी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में चालीसवे दिन बाद चेहल्लुम का पर्व मनाया जाता है। हुसैन की याद में ताजियेदारों ने बुधवार की रात को चबूतरे पर ताजिया रखकर फातिहा इबादत किया। रात भर ताजिया देखने वालों भीड़ बनी रही।गुरुवार की सुबह गमगीन माहौल में ढोल तांसे, या हुसैन, या अली या अली के नारों के साथ ताजिया का जुलूस निकाला गया।
नगर पंचायत परसपुर समेत ग्रामीण इलाकों में चेहल्लुम का जुलूस शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। गुरुवार को चेहल्लुम का जुलूस परंपरागत तरीके से नौशहरा व अंजही मोहल्ला से निकलकर राजाटोला स्थित सबल कुंआ से होते हुए नगर भ्रमण कर परसपुर आटा की सीमा पर पहुंचा जहाँ पर आटा व परसपुर की ताजिया का मिलान किया गया।तदुपरान्त परसपुर के तजियादार अपनी ताजिया लेकर बालपुर मार्ग स्थित करबला पर पहुँचकर फातिहा पढ़ा, तथा शाम की नमाज अता करने के पश्चात ताजियों को दफनाया गया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के द्रष्टिगत जुलूस के आगे पीछे कई उपनिरीक्षक सहित महिला पुरूष कांस्टेबल मुस्तैद रहे।थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय मय पुलिस फोर्स के निरन्तर भ्रमणशील रहे।