तीन गोवंश, वाहन समेत चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के आदेशानुसार थाना धानेपुर उपनिरीक्षक विजय प्रकाश मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवंशों को ले जाने वाले कालीधन बंजारनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा स्थायी पता महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर निवासी हनीफ पुत्र गोली,महदेईया वनगांव थाना उतरौला जनपद बलरामपुर निवासी रईश अहमद पुत्र मुअज्जम अली,अहरौली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर निवासी शाद आलम उर्फ सद्दू पुत्र हसमत अली व महदेइया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर निवासी मुमताज पुत्र लिल्लाही को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद गोवंश बरामद किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त एक टाटा मैजिक वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर में मु0अ0सं0-292/23, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।